Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः झांसी में घर के अंदर मिला मां-बेटे का शव, सनसनी

यूपीः झांसी में घर के अंदर मिला मां-बेटे का शव, सनसनी

By Rakesh 

Updated Date

झांसी। झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी तहसील के पीछे मां और बेटे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव लगभग तीन दिन पुराने हैं। क्षेत्रवासियों को बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

झांसी में पुरानी तहसील के पीछे मां और बेटे का शव मिला है। बेटे का नाम रवि था, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष एवं मां की उम्र लगभग 80 वर्ष थी। रवि के पिता रेलवे में नौकरी करते थे जिनका 20 वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां-बेटे का गुजारा पिता की पेंशन पर चलता था। पड़ोस के लोगों का कहना था कि रवि डिप्रेशन में रहता था और विक्षिप्तों की तरह हरकत करता था।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। दोनों शवों पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए। जिससे हत्या की आशंका नहीं जताई जा सकती, फिर भी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कर घटना की सत्यता जांची जाएगी।

Advertisement