Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुस्साहसः पत्नी पर तेजाब से जानलेवा हमला, फायरिंग, भागकर बचाई जान

दुस्साहसः पत्नी पर तेजाब से जानलेवा हमला, फायरिंग, भागकर बचाई जान

By Rajni 

Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर रात पत्नी पर पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजाब डाल दिया और जान से मारने की नियत से कई राउंड फायरिंग की। विवाहिता ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़िता हिनूर पत्नी मोहम्मद अली उर्फ शेखू निवासी सरसैयद नगर ने आरोप लगाते हुए बताया कि सात साल पूर्व उसका निकाह हुआ था। मेरा पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा सिविल लाइंस में लिखा गया था, अब कोर्ट में विचाराधीन है।

आरोप लगाया कि पति ने साथियों के साथ मिलकर देर रात घर में घुसकर मेरे ऊपर तेजाब फेंका जिसमें मैं बाल-बाल बच गई। जान बचाने के लिए मैं अंदर भागी तो मेरे ऊपर फायरिंग की गई। मैंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया तब कहीं जाकर मेरी जान बची।

Advertisement