Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हाईकोर्ट का तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से इनकार, दिल्ली पुलिस का आश्वासन; कहा – ‘कार्रवाई करेंगे…’

हाईकोर्ट का तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से इनकार, दिल्ली पुलिस का आश्वासन; कहा – ‘कार्रवाई करेंगे…’

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi High Court : दिल्ली हाईकोर्ट का तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से इनकार, दिल्ली पुलिस का आश्वासन; कहा - 'कार्रवाई करेंगे...'

Delhi High Court : CJP ने 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसी पर ही हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि वह प्रोटेस्ट को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करेगी।

पढ़ें :- दिल्ली प्रदर्शन केस : सुप्रीम कोर्ट में गृह सचिव गोविंद मोहन ने मांगी माफी, जानें इंटरनेट बंद करने पर क्या दी सफाई?

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ‘इस मामले में पूछने पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ने आश्वासन दिया कि याचिकाकर्ता की चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा। प्रतिवादी नंबर 6 (कॉकरोच जनता पार्टी) की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। कानून के अनुसार इस मामले में हर संभव कदम उठाया जाएगा। इस रिकॉर्ड पर ले लिया गया है।’

अभिजीत दिपके की अपील

अभिजीत दिपके ने कहा कि ‘मैं सभी से अपील करता हूं कि कल शाम 5 बजे हमारे तिरंगा मार्च में शामिल हों। उन्होंने आशुतोष और सौरव को तिरंगा फहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है। हमारे तिरंगे से बड़ा कुछ नहीं है। मैं सभी राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी से अपील करता हूं कि कल शाम 5 बजे हमारे साथ जुड़ें।’

उन्होंने कहा कि ‘जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वो अपने-अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालें। इन लोगों को, इन तानाशाहों को बता दीजिए कि हमारा तिरंगा हमारा प्राइड है।’

दिपके ने कहा कि ‘पिछले 10-15 दिनों से छात्र संगठन और दिल्ली के युवा सड़कों पर हैं, उन्हें घसीटा जा रहा है, जब विपक्ष उनके साथ शामिल हुआ तो उन्हें भी हिरासत में लिया। विपक्षी पार्टियां और छात्र संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और इसे लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।’

पढ़ें :- CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कहा - 'स्वच्छता कर्मी नींव के पत्थर...'

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- बिहार में अपराधियों का बोलबाला, सीएम के पास कोई विजन नहीं : तेजस्वी यादव
Advertisement