Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. डेंगू के मरीज भूलकर भी नहीं खाएं ये चीज़

डेंगू के मरीज भूलकर भी नहीं खाएं ये चीज़

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। बरसात के मौसम में कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं में से एक है डेंगू। एडीज मच्छर के काटने से शरीर में फैलता है।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

जिसके बाद तेज बुखार, सिरदर्द, ऐंठन, मांसपेशियों में दर्द और तेजी से प्लेटलेट्स में गिरावट होने लगते हैं। कई बार ये जानलेवा भी साबित होते हैं। डेंगू में खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। आइए जानते हैं डेंगू के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

डेंगू के मरीजों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए

1.डेंगू के मरीजों को मसालेदार खाने से बचना चाहिए. दरअसल मसालेदार खाना पेट में एसिड जमा कर सकता है और गैस के साथ अल्सर की दिक्कत बढ़ा सकता है। इस वजह से आपको ठीक होने में और भी लंबा वक्त लग सकता है।

2.जंक फूड तो नॉर्मल दिनों में भी नुकसानदायक होता है. ऐसे में डेंगू से पीड़ित लोगों को भी जंक फूड से दूर रहना चाहिए। इससे आपका बीपी हाई हो सकता है। साथी बाहर का खाना खाने से संक्रमण और भी ज्यादा बढ़ सकता है। रिकवरी में देरी हो सकती है।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

3.डेंगू के मरीजों को नॉनवेज से भी परहेज करना चाहिए। सबसे पहली बात तो नॉनवेज को बनाने में कई तरह के मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरा इसे पचने में भी अधिक समय लगता है। वही नॉनवेज खाने के कारण इंफेक्शन भी हो सकता है जो मरीज की दिक्कत को और बढ़ा सकता है। ऐसे में रोगी को लिक्विड डाइट को फॉलो करना चाहिए।

Advertisement