Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हर सोमवार बाबा के दिखेंगे अलग-अलग स्वरूप, सावन में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

हर सोमवार बाबा के दिखेंगे अलग-अलग स्वरूप, सावन में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

By HO BUREAU 

Updated Date

kashi vishwnath dham

वाराणसी। सावन माह में इस बार पांच पड़ेंगे सोमवार। हर सोमवार को बाबा के अलग-अलग दिखेंगे स्वरूप। सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन और सिक्योरिटी की नई गाइडलाइन जारी की गई है। सावन के हर सोमवार को सभी तरह के दैनिक पास निरस्त रहेंगे। इस दिन मंदिर के अंदर एक भी लॉकर की सुविधा नहीं होगी।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

मंदिर के बाहर ही सारा सामान किसी लॉकर में जमा करना होगा। साथ ही सोमवार को गर्भगृह में स्पर्श दर्शन को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है।

सावन के रविवार को रात 12 बजे से अगले आदेश तक गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन होगा। मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस बार सावन के पांच सोमवार पढ़ने के साथ ही बाबा विश्वनाथ के  स्वरूप को हर सोमवार को अलग-अलग स्वरूप में देखा जाएगा। बाबा हर सोमवार को अलग-अलग स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे।

Advertisement