जालौन। यूपी के जालौन जिले में आयोजित भाजपा का नारी निकेतन वंदन सम्मेलन जंग का अखाड़ा बन गया। अनुशासन का दंभ भरने वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी अनुशासनहीनता दिखी। कार्यक्रम में किसी बात को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं आपस में भिड़ गईं। इस दौरान बीच सड़क पर ही भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हो गई।
पढ़ें :- PM मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी का दौरा, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो को लेकर व्यक्त किया उत्साह
भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में कुछ युवक भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा के साथ यूपी सरकार की मंत्री अर्चना पाण्डेय भी मौजूद थीं। मामला उरई के कालपी नगर के राम वाटिका गेस्ट हाउस का है।