Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराती बनकर आए और लूट लिया दूल्हे को, नोटों का हार, चेन, अंगूठी और नकदी लेकर फरार

बाराती बनकर आए और लूट लिया दूल्हे को, नोटों का हार, चेन, अंगूठी और नकदी लेकर फरार

By Rajni 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में दूल्हा लूट का शिकार हो गया। घटना से बारातियों से हड़कंप मच गया। बदमाश दूल्हे के गले में लटका नोटों का हार, चेन, अंगूठी और नकदी लूट कर फरार हो गए।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम और सीओ पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के बराही गांव की है।

शुक्रवार को बराही गांव निवासी कल्लू की पुत्री की बारात रामपुर जिले के शाहबाद गांव से आई थी। बारात जाने के लिए दूल्हा सोनू बग्गी में चढ़ रहा था। इस बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने दूल्हे के गले में लटका नोटों का हार, नकदी, सोने की चेन व अंगूठी लूट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े दूल्हे के साथ हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया।

शादी की खुशियां पलभर में काफूर

घटना के बाद  शादी की खुशियां पलभर में काफूर हो गईं। वहीं सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सरगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। दूल्हा सोनू ने बताया कि घोड़ा बग्गी पर बैठने के दौरान बदमाशों ने उसका नोटों का हार ,नकदी, सोने की चेन एवं अंगूठी आदि लूट ली।

पढ़ें :- मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार

4 लोगों को किया गया गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना गांव के अन्य युवकों द्वारा की गई है। जिस वजह से एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स लगाया गया है। इस पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शादी सकुशल संपन्न हो गई। गांव में शांति बनी हुई है।

Advertisement