Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. क्या स्विमिंग पूल में ज्यादा नहाने से लोग हो जाते हैं काले, जानते हैं सच्चाई

क्या स्विमिंग पूल में ज्यादा नहाने से लोग हो जाते हैं काले, जानते हैं सच्चाई

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। गर्मियों में स्विमिंग करने का अपना अलग ही मजा है। यह सबसे अच्छी एक्सरसाइज भी मानी जाती है। लेकिन देखा जाता है कि लोग स्विमिंग करने से इसलिए कतराते हैं कि उन्हें लगता है कि स्विमिंग करने से हम काले पड़ जाएंगे। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए हम आपको बताते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

स्विमिंग पूल में नहाने से व्यक्ति की त्वचा का रंग काला नहीं होता है, यह एक गलत धारणा है। पूल में तैरने से और क्लोरीन के लंबे समय तक कॉन्टेक्ट के कारण त्वचा कुछ समय के लिए टैन हो सकती है।

हालांकि, यह प्रभाव परमानेंट नहीं है और समय के साथ फीका पड़ जाता है। कुछ केस में लंबे समय तक स्विमिंग पूल में नहाने से सनबर्न और अन्य त्वचा संबंधी जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में यदि आप अपने स्विमिंग पूल के टैन को कम करना या उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये टिप्स अपनाएं-

एक्सफोलिएट करें

स्विमिंग पूल के पानी से हुए टैन को कम करने के लिए और डेड सेल्स को हटाने के लिए माइल्ड एक्सफोलिएटिंग स्क्रब का उपयोग करें। यह आपकी त्वचा की रंगत को एक समान बनाने और टैन को हल्का करने में मदद कर सकता है।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

 नींबू का रस

टैन्ड एरिया पर ताजा नींबू का रस लगाएं और इसे धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें। नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और स्किन के कलर को लाइट करने में मदद कर सकता है ।

दही और हल्दी का मास्क

टैन रिमूवल पैक बनाने के लिए सादे दही और हल्दी पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी में त्वचा को गोरा करने वाले गुण होते हैं, जबकि दही स्किन को मॉइस्चर और पोषण देने में मदद करता है।

एलोवेरा

पढ़ें :- देश में LPG गैस की किल्लत: किन राज्यों में बढ़ी परेशानी और आम लोगों पर क्या असर?

टैन्ड जगह पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें. एलोवेरा स्किन को सॉफ्ट करता है और त्वचा के रंग हल्का कर टैन को फीका करने में मदद कर सकता है.

खीरा और गुलाब जल

खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसे बराबर मात्रा में गुलाब जल के साथ मिलाएं और इसे टैन्ड एरिया पर लगाएं। खीरा और गुलाब जल में ठंडक देने वाले और स्किव को साफ करने वाले गुण होते हैं।

Advertisement