Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बाढ़ का असरः यमुना का पानी बढ़ने से दिल्ली की यातायात व्यवस्था चरमराई, कई रास्ते किए गए बंद, जानकारी लेकर ही निकलें घरों से

बाढ़ का असरः यमुना का पानी बढ़ने से दिल्ली की यातायात व्यवस्था चरमराई, कई रास्ते किए गए बंद, जानकारी लेकर ही निकलें घरों से

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।

पढ़ें :- शराब की दुकान में धारदार हमला — सेल्समैन पर चाकू और हॉकी स्टिक से जानलेवा वार

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि लोग घर से निकलने से पहले रास्तों के बारे में जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें। आईपी ​​फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग, कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग  और वज़ीराबाद ब्रिज तथा चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड पर यातायात बाधित है।

व्यावसायिक वाहनों का मार्ग मुकरबा चौक से बदला

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि गैर-नियत व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें पूर्वी तथा पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। व्यावसायिक वाहनों का मार्ग मुकरबा चौक से बदला जाएगा। इसके अलावा मुकरबा चौक और वजीराबाद पुल के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा व्यावसायिक वाहनों को सरायकाले खां से अन्य मार्ग पर भेजा जाएगा। सरायकाले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच ऐसे किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गाजीपुर बॉर्डर तथा अक्षरधाम से भी उनके मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। अक्षरधाम और सरायकाले खां के बीच भी ऐसे किसी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बड़े दांव और दिलचस्प मुकाबले
Advertisement