Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में 11 मेट्रो रूट पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, जानें क्यों

लखनऊ में 11 मेट्रो रूट पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, जानें क्यों

By Rajni 

Updated Date

लखनऊशहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त रवैया अपनाया है। आए दिन जाम से परेशान लोगों को समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए डीएम ने शहर के 11 मेट्रो रूट पर ई रिक्शा को बैन करने का आदेश दिया है।

पढ़ें :- यूपी में शिक्षकों की कमी, जेन-अल्फा का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे

डीएम की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई थी कि शहर में ई रिक्शा के चलते ही ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, डीएम के आदेश पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए हजरतगंज में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कई ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। जिससे अन्य चालकों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement