Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ईद उल अजहा : देश में अमन और शांति की दुआ में उठें हजारों हाथ, गले मिलकर दी एक दूसरे को बधाई

ईद उल अजहा : देश में अमन और शांति की दुआ में उठें हजारों हाथ, गले मिलकर दी एक दूसरे को बधाई

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे के गले लग मुबारकबाद दी। राजधानी लखनऊ में सुबह 9 बजे टीले वाली मस्जिद, 10 बजे ऐशबाग ईदगाह और 11 बजे आसिफी मस्जिद इमामबाड़ा में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम बंधु नमाज अदा करने मस्जिदों में पहुंचे थे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

नमाज के दौरान देश में शांति, अमन, चैन और खुशहाली के लिए हजारों लोगों ने अल्लाह से दुआ मांगी। एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पश्चिमी लखनऊ के 433 मस्जिदों में बकरीद पर नमाज अदा की गई है। उन्होंने बताया कि ईदगाह ऐशबाग में सुरक्षा के मद्देनजर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

वहीं सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने के लिए सभी धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया जा चुका है। जिसके बाद शांतिपूर्वक ढंग से नमाज संपन्न हुई। आगरा में कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने नमाज अदा कर गले मिलकर बकरीद पर एक दूसरे को बधाई दी।

मुरादाबाद में ईदगाह में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज़ हुई। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने ईद की नमाज अदा की। सुल्तानपुर जिले में ईद-उल-अज़हा का पर्व मनाया गया। शहर के ईदगाह सहित कई मस्जिदों में मुसलिम बंधुओं ने नमाज अदा कर देश में अमन एवं चैन की दुआ माँगी। बकरीद पर प्रशासन अलर्ट था। सुरक्षा के बाबत जगह-जगह पुलिस बल तैनात थी।

जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी, एसडीएम सदर सीपी पाठक सहित सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर जायजा लिया। देशभर में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। इसी के साथ श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में भी मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा देश में अमन और चैन की दुआ की गई।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

वहीं सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर प्रेम और सद्भावना बनाए रखने के लिए ईद की शुभकामनाएं दीं। रायबरेली में ईद उल अजहा नमाज अदा करने भारी संख्या में नमाजी पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।

फर्रुखाबाद में पुराने ईदगाह में नमाज को अदा की गई। उत्तराखंड के लक्सर में भी बकरीद का त्योहार परम्परानुसार मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। नमाजियों ने देश मे अमन शांति और उन्नति तरक्की की दुआएं मांगी।

देहरादून में ईद उल अजहा मस्जिदों और ईदगाह में अदा की गई। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में ईद उल अजहा त्योहार मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। एक दूसरों को गले मिल कर ईद की बधाई दी।इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार पैगंबर हजरत इब्राहिम ने ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू की थी। सभी लोगों ने इसके बाद अपने पूर्वजों की याद में बकरे की कुर्बानी दी।

Advertisement