Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Elections Results 2022 : BJP ने 4 राज्यों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए, UP के लिए अमित शाह और उत्तराखंड में राजनाथ सिंह…

Elections Results 2022 : BJP ने 4 राज्यों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए, UP के लिए अमित शाह और उत्तराखंड में राजनाथ सिंह…

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 04 राज्यों में सरकार गठन के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों में BJP ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की है।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक होंगे। उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सह-पर्यवेक्षक होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के पर्यवेक्षक होंगे। उनके साथ विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी सह-पर्यवेक्षक होंगी। गोवा के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पर्यवेक्षक होंगे। उनके साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री एल मुरगन सह-पर्यवेक्षक होंगे। वहीं मणिपुर के लिए निर्मला सीतारमण पर्यवेक्षक होंगी और कानून मंत्री किरण रिजिजू सह-पर्यवेक्षक होंगे।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

सूत्रों के मुताबिक होली के बाद इन चारों राज्यों में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होगी और नेतृत्व का भी चुनाव होगा। इसके तहत विधायक दल की बैठक होगी और दल का नेता चुना जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न 5 राज्यों के चुनाव में 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया है।

Advertisement