नई दिल्ली। चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही अब इसरो के इस मिशन के बजट के लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही हैं।चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बनने के साथ इसके बजट के बारे में जानकर दुनिया अचंभित नज़र आ रही हैं। बता दें चंद्रयान-3 को बनाने में सिर्फ 615 करोड़ रुपए का खर्च आया है।जिसके बाद इसकी तुलना आदिपुरुष के बजट से होने लगी है और अब सोशल मीडिया पर तो लोग आदिपुरुष के मेकर्स का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं।
पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम
ट्रोलर्स का कहना है कि मेकर्स ने जितना पैसा एक फिल्म पर खराब किया, उतने में तो चांद पर जाया जा सकता था। इसके अलावा जानकारी है कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन की कॉस्ट हॉलीवुड फिल्म इंटरस्टेलर से भी कम है।
अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी इस पर रिएक्ट किया है।अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- यह जानकर आप बहुत अचंभित होंगे कि भारत के चंद्रयान-3 का बजट फिल्म इंटरस्टेलर से भी कम है।यह खबर भारत के लिए अच्छी है।
इसके अलावा एलन मस्क ने लिखा कि बता दें कि हॉलीवुड में स्पेस जॉनर की फिल्मों का बजट अमूमन 500 करोड़ से ज्यादा होता है।स्पेस पर बनी फिल्म इंटरस्टेलर को बनाने में ही 1300 करोड़ रुपए की लागत आई थी तो वहीं स्पेस बैकग्राउंड पर बनी एक और फिल्म ग्रैविटी का बजट 800 करोड़ से ज्यादा था।जिसकी अपेक्षा चंद्रयान-3 का बजट बेहद कम था। गौरतलब है कि चांद पर पहुंचने के लिए तीन साल पहले चीन ने अपने ‘चांग ई- 4’ प्रोजेक्ट पर 1,365 करोड़ रुपए खर्च किए।वहीं, रूस ने लूना-25 प्रोजेक्ट के लिए 1,659 करोड़ रुपए खर्च किए थे।