बरेली। यूपी के बरेली जिले के फरीदपुर कस्बे में पांच लोगों के घर के अंदर जलने से मौत हो गई। पति-पत्नी सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में अजय गुप्ता पत्नी अनीता गुप्ता, बेटा देवांश गुप्ता ,बेटी दिव्यांशी गुप्ता और छोटा बेटा दक्ष गुप्ता की जलकर मौत हो गई।
पढ़ें :- मध्य प्रदेश: आदिवासी बच्चों की मौत के मुद्दे पर राहुल गांधी 1 अक्टूबर को जाएंगे बालाघाट, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात
शॉर्ट सर्किट या कोई हीटर जलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। मौके पर एसपी देहात और थाना पुलिस पहुंची । दमकल की टीम भी आग बुझाने में जुटी। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को पहुंचने के निर्देश दिए हैं।