Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः सब कुछ ठीक, थोड़ी देर बाद ही फंदे से लटका मिला युवक का शव

हरियाणाः सब कुछ ठीक, थोड़ी देर बाद ही फंदे से लटका मिला युवक का शव

By Rakesh 

Updated Date

पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर 15 के रहने वाले युवक ने पत्नी की मौजूदगी में बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश (21) के रूप में हुई है। सत्य प्रकाश की दिसंबर में ही शादी हुई थी। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सत्यप्रकाश अपनी बीवी के साथ सेक्टर 15 में रहता था।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

शनिवार रात करीब 8:30 बजे दंपति कमरे में मौजूद थे। इस दौरान सत्य प्रकाश बाथरूम में गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी ने कई बार बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसकी पत्नी ने खिड़की से देखा तो उसका पति फंदे से लटका हुआ था।

उसने तुरंत इसकी जानकारी पति के जीजा को दी। वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद बाथरूम से सत्य प्रकाश को बाहर निकाल गया और उपचार के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement