Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विदेश मंत्री 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘हाई लेवल सत्र’ में रखेंगे भारत का पक्ष

विदेश मंत्री 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘हाई लेवल सत्र’ में रखेंगे भारत का पक्ष

By HO BUREAU 

Updated Date

विदेश मंत्री 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 'हाई लेवल सत्र' में रखेंगे भारत का पक्ष

Jaishankar : अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के हाई लेवल वीक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। इसकी आधिकारिक जानकारी रविवार को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर दी। विदेश मंत्रालय की आधिकारिक साइट पर जारी किए गए बयान के अनुसार, विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर, न्यूयॉर्क (यूएसए) में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के ‘हाई लेवल वीक’ में शामिल होंगे। वो भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

पढ़ें :- PDA ढोंग है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव दलित विरोधी : ओपी राजभर

इसमें विदेश मंत्री के संबोधन की तारीख भी कंफर्म की गई है। आगे लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के ‘हाई लेवल सेशन’ में विदेश मंत्री का संबोधन 26 सितंबर को होगा। वहीं इस दौरे के दौरान, विदेश मंत्री कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे।

बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई-लेवल वीक 22 से 29 सितंबर तक चलेगा। आम बहस 22 से 26 सितंबर और फिर 28 सितंबर को होगी। इस दौरान दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि वैश्विक शांति, सुरक्षा, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, महामारी से निपटने और परमाणु हथियारों जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।

‘दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही’

संशोधित वक्ताओं की सूची में एस जयशंकर का नाम शामिल किया गया है। वो इस दौरान वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष पटल पर रखेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया कई भू-राजनीतिक संघर्षों, आर्थिक दबावों और ऊर्जा एवं खाद्य कीमतों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। इस बार यूएनजीए में समुद्र के बढ़ते जलस्तर से पैदा हो रहे खतरे, जलवायु को लेकर उठाए गए कदम, महामारी की रोकथाम और परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहेंगे।

संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के दूसरे कार्यकाल का भी यह आखिरी हाई-लेवल यूएनजीए होगा, क्योंकि उनका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान यूएन जनरल असेंबली के 81वें सत्र की अध्यक्षता करेंगे। सत्र के दौरान, यूएन के 193 सदस्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि इसके मशहूर हरे संगमरमर के पोडियम से यूएनजीए को संबोधित करेंगे। (आईएएनएस)

पढ़ें :- UCC भारतीय संविधान के कई अनुच्छेदों का उल्लंघन करता है : ओवैसी

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement