Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा में गुटबाजी आई सामने, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कई पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक का इस्तीफा

सपा में गुटबाजी आई सामने, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कई पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक का इस्तीफा

By HO BUREAU 

Updated Date

मैनपुरी। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है तो वहीं समाजवादी खेमे में गुटबाजी देखने को मिली है। जिसके चलते शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कई पदाधिकारियों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

पढ़ें :- संभल में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

इस मौके पर कहा कि मैनपुरी में उनकी टीम में ज्यादातर मुस्लिम समाज के लोग जुड़े हुए हैं। आज समाजवादी पार्टी मैनपुरी में आपसी कलह के चलते पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से मिलने नहीं दिया जाता है।

वहीं वोट देने के बावजूद भी मुस्लिम समाज का साथ नहीं दिया जाता है। उन्होंने वर्तमान जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य और पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ लगभग ढाई सौ कार्यकर्ता मौजूद हैं जो जी-जान से पार्टी के लिए काम करते हैं और पार्टी को जिताने का भी काम करते हैं। लेकिन उनकी मेहनत को महत्व नहीं दिया जाता है। जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement