संभल। यूपी के संभल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीटों का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की सरकार बन रही है।
400 पार की बात करने वाली भाजपा अब कोई बात नहीं करती है। कहा कि यूपी में बीजेपी को वोट नहीं मिल रहे हैं। कहा कि आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। कहा कि बीजेपी का इरादा संविधान खत्म करने का है। शिवपाल सिंह यादव संभल जिले के बबराला में पहुंचे थे।