मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में PM मोदी ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के अजय राय को हराया

HO BUREAU

वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को हरा दिया है। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर 1,52,513 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। पीएम मोदी को कुल 6,12,970 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 4,60,457 वोट मिले।

pm modi
pm modi
शेयर करें

वाराणसी। वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को हरा दिया है। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर 1,52,513 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। पीएम मोदी को कुल 6,12,970 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 4,60,457 वोट मिले।

बता दें कि वाराणसी में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान हुआ था। 2019 में भी मोदी को इस सीट से जीत मिली थी। इस बार उनके खिलाफ कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। साल 2014 की बात करें तो उनके खिलाफ 41 उम्मीदवार मैदान में थे तो 2019 में 26 उम्मीदवार थे। इस बार के चुनाव में कांग्रेस के अजय राय और बसपा के अतहर जमाल लारी ने उन्हें टक्कर दी थी।

शेयर करें