लखनऊ। लखनऊ विधानसभा के पास शुक्रवार को उन्नाव से आए पूरे परिवार ने आत्मदाह की कोशिश की। परिवार में कई महिलाएं और बच्चे भी थे। पुलिस की सक्रियता से सभी को आत्मदाह से पहले ही दबोच लिया गया। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची।
पढ़ें :- यूपी में शिक्षकों की कमी, जेन-अल्फा का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे
उन्नाव के मौरावां में पड़ोसियों से जमीन विवाद में सुनवाई नहीं होने से क्षुब्ध परिवार विधानसभा के सामने आत्मदाह करने के लिए पहुंचा तो पहले से मौजूद पुलिसवालों ने सभी को पकड़ लिया।
मौरावां निवासी किसान बलजीत पत्नी, मां, बच्चों और बहन संग विधानसभा के पास पहुंचे थे। पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने आत्मदाह से पहले ही सभी को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि मारपीट के मामले में मौरावां पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए आत्मदाह करने आए हैं।
यह पता चलते ही किसान के परिवार को महिला सिपाहियों की मदद से हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया। बलजीत का आरोप है कि पड़ोसी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर गुरुवार को घर में घुस कर मारपीट की थी।
पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का दिया आश्वासन
पढ़ें :- सावधान! अब बिल्ली पालना हुआ मुश्किल, लेना पड़ेगा लाइसेंस
डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कोशिश का कहना है कि पीड़ित परिवार जनसुनवाई के लिए आया था। आत्मदाह के प्रयास की बात गलत है। उन्नाव पुलिस को बुलाया गया है और पीड़ित को कारवाई का आश्वासन दिया गया है।