उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। चोरों ने लाखों की नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। नवमी पर परिवार के लोग विंध्याचल दर्शन को गए थे।
पढ़ें :- PM मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी का दौरा, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो को लेकर व्यक्त किया उत्साह
सूनसान घर पाकर चोरों ने अपना निशाना बना लिया। पीड़ित परिवार जब लौटकर आया तो देखा कि घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने एक लाख 40 हज़ार की नकदी समेत करीब 2 लाख के ज़ेवरात चोरी कर लिए। घटना पुरवा कोतवाली के कस्बा टोला मोहल्ले की है।