लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को नशे में धुत पिता ने अपने ही मासूम बेटे की हत्या कर दी। छह साल के बेटे की हत्या करने के बाद उसने भी खुद गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि पिता शराब पीने का आदी था और उसने नशे में धुत होकर अपनी बेटी को भी मारने का प्रयास किया था। किसी तरह से बेटी ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना लखनऊ के गोसाईगंज के मुंशीगंज कस्बे की है।