हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में दवा की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हरदोई में सोमवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दवा की दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
लोगों ने दवा व्यापारी को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दवा व्यापारी ने दुकान का शटर खोला तो देखा कि सब जलकर राख हो चुका था। आग की तेज लपटें दुकान के अंदर से निकल रहीं थीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों की दवाएं राख हो चुकी थीं।
हरदोई के सिनेमा चौराहे पर बॉम्बे मेडिकल स्टोर है। दुकान के मालिक विनोद अग्रवाल रोज की तरह रात तकरीबन 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार तड़के 4:30 बजे जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो दुकान से उन्हें धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद दवा व्यवसाई को घटना की सूचना दी गई।
आनन-फानन में पहुंचे दवा व्यवसाई ने किसी तरह दुकान का शटर खोला तो अंदर सब धुआं ही धुआं भरा हुआ था। आग की लपटें भी आ रहीं थीं। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों रुपए की दवा और फर्नीचर जलकर खाक हो गया था।