Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Fire News:नरेला इंडस्ट्रियल इलाके के चप्पल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 2 लोगों की मौत,कई अन्य घायल

Delhi Fire News:नरेला इंडस्ट्रियल इलाके के चप्पल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 2 लोगों की मौत,कई अन्य घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi News:दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है,नरेला के चप्पल फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है,आग काफी भयानक था,आग में जलने से 2 लोगो की मौत हो गयी कई अन्य घायाल हो गए है,घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,अनुमान लगाया जा रहा है की अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते है,इस हादसे में मरने वालो की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

फिलहाल, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि, मृतक की उम्र 30 से 35 के बीच में बताई जा रही है.दमकल विभाग के अनुसार, सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी

इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है. आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है. इस घटना में तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

Advertisement