Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

By HO BUREAU 

Updated Date

fire in bus

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 98 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया।

पढ़ें :- यात्रियों को राहतः परिवहन निगम ने वोल्वो और शयनयान बसों का किराया 20 फीसदी घटाया

गुरुवार रात करीब 1.36 बजे जब शॉर्ट सर्किट की वजह से चलती बस में आग लगी तो उसमें 40 से 45 यात्री  सवार थे। AC बस दिल्ली से आजमगढ़ के लिए जा रही थी। अगलगी के दौरान मौका पाकर कंडक्टर और ड्राइवर फरार हो गए। सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Advertisement