Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगरः सोते समय घर में लगी आग, 6 की मौत, महिला सहित उसके पांच बच्चे जिंदा जले

कुशीनगरः सोते समय घर में लगी आग, 6 की मौत, महिला सहित उसके पांच बच्चे जिंदा जले

By Rajni 

Updated Date

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले के  रामकोला कस्बे के वार्ड दो बापूनगर ( उर्दहा गांव) में बुधवार (14 जून) आधी रात के बाद नौमी सरजू के घर में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जिस वक्त आग लगी, उस समय नौमी की पत्नी संगीता अपने बच्चों अंकित (10), लक्ष्मीना (9), रीता (3), गीता (2) और  बाबू (1) के साथ घर में सो ही थी। इस दौरान भीषण आग में सभी घिर गए, जिससे सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल और एएसपी रितेश कुमार सिंह पहुंचे। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement