लखनऊ। सीएम योगी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के कामकाज में और सुधार लाने के लिए सबका मनोब्बल बढ़ा रहे हैं। मगर निशाना 24 को साधने का ही था।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
तभी तो योगी कहे रहे थे कि करोगे काम तो मिलेगा ईनाम । दरअसल सीएम योगी जानते हैं कि पंचायत , निगम और पालिका पर कब्जे का मतलब 24 की जंग के लिए खुद को तैयार कर लेना है। ऐसे में सीएम ने सभी को संदेश दिया कि स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, अच्छी सड़कें, सुरक्षित शहर और आत्मनिर्भरता जैसे पांच मानक निर्धारित किए।
कहा कि जो ये मानक पूरे करेगा वो ईनाम का हकदार होगा। इनाम पांच मानकों में जिले में मिलेगा । प्रथम आने वाले नगर पंचायत को एक करोड़ रुपये, मंडल स्तर पर प्रथम आने वाले नगर पालिका को 2 करोड़ रुपये, राज्य में प्रथम आने वाले नगर निगम को दस करोड़ रुपये मिलेंगे।