मुंबई। टीवी शो बिग बॉस फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपने फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।उनका आए दिन कोई ना कोई नया वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर आता रहता है। ऐसे में अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। जिसमें वो लोगों पर भड़कतीं हुई नजर आ रही हैं। वो सेल्फी लेने के बदले लोगों से पैसे मांगते दिख रही हैं। उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
उर्फी जावेद को आया गुस्सा
वीडियो में उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस मौके पर उन्होंने येलो कलर का आउटफिट पहना हुआ है। इसमें एक्ट्रेस का सादगी भरा लुक देखने को मिल रहा है। जिसकी यूजर्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
उर्फी जबभी एयरपोर्ट पर आती हैं तो लोगों की भीड़ उन्हें घेर लेती है। सभी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़ते हैं। जिससे वो काफी परेशान हो जाती हैं और उन्हें गुस्सा आ जाता है। वो भड़ास निकालते हुए कहती हैं ‘कि कोई पैसे-वैसे देता है नहीं, बस सेल्फी लेने आ जाते हैं’ इतना ही नहीं वो भड़कते हुए कहती हैं ‘कि पहले पैसे निकालो फिर सेल्फी दूंगी’। उनके इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।
साधारण कपड़ों में नजर आईं उर्फी
पढ़ें :- अक्षय कुमार का खुलासा: राजेश खन्ना से सीखा 'क्या नहीं करना चाहिए'
उर्फी जावेद के वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह नार्मल कपड़ों में तो अच्छी लगती है तो फिर उल्टे सीधे एक्सपैरिमेंट क्यों करती हैं? दूसरे ने लिखा कितनी अच्छी लग रही हो आप इन साधारण कपड़ों में। तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा कि पहली बात थोड़े ज्यादा कपड़े पहने हैं।
चौथे ने उनके पैसे मांगने को लेकर लिखा कि ‘अब भीख भी मांगने लग गई’। इसी तरह से लोग उनकी वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर लोग उन्हें सादगी भरे आउटफिट में देखकर काफी शॉक्ड हो गए हैं। आखिर वो पहली बार ऐसे लुक में दिख रहीं है और बेहद ही प्यारी भी लग रही हैं।
उर्फी जावेद एक इवेंट में बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस जीनत अमान से मिली थीं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें वो एक्साइटेड होकर एक्ट्रेस से बात करते हुए दिखी थीं। इस दौरान वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं।