सहारनपुर। बसपा के पूर्व एमएलसी एवं खनन माफिया हाजी इकबाल गैंग पर शासन का नजरें टेढ़ी हो गई है। इस गैंग की 506 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। यह संपत्ति सहारनपुर के साथ ही नोएडा, लखनऊ, बिहार और वेस्ट बंगाल में हैं। हालांकि अभी तक 300 करोड़ की संपत्ति पूर्व में भी कुर्क की जा चुकी है।
पढ़ें :- संभल सांसद बर्क पर गिरफ्तारी की तलवार ! मीटर रीडिंग कई महीनों से जीरो, बिजली चोरी पर 1.91 करोड़ का जुर्माना
डीएम डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया, हाजी इकबाल के खिलाफ गैंगस्टर समेत 47 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 36 पुलिस में दर्ज हैं। जबकि 11 मुकदमे फोरेस्ट विभाग में दर्ज हैं। हाजी इकबाल के बेटे वाजिद पर 25, अफजाल 15, अलीशान पर 21 और जावेद पर 26 मुकदमे दर्ज है।
हाजी इकबाल के मुंशी नसीम पर 8 और राव लईक पर सात मुकदमे कायम है। हाजी इकबाल के गैंग में सात सदस्य हैं। हाजी इकबाल समेत इन सभी की संपत्ति लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर में है। यह संपत्ति 63 स्थानों पर है।
10 जून को एसएसपी डॉ.विपिन ताडा ने इन सभी संपत्तियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम कोर्ट में संपत्ति को लेकर सुनवाई हुई। हाजी इकबाल को भी नोटिस भेजा गया था, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। डीएम कोर्ट ने संपत्ति जब्तीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं।
संपत्ति जब्तीकरण के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
पढ़ें :- भदोही के सपा विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आलीशान तीन मंजिला आवास होगा कुर्क, नौकरानी की आत्महत्या केस में कोर्ट का आदेश
डीएम ने बताया कि सभी संपत्ति की जब्तीकरण करने के लिए सहारनपुर में मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर जिले के ही मजिस्ट्रेट को संपत्ति जब्तीकरण के लिए नियुक्त किया गया है।