Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत

यूपीः गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत

By Rajni 

Updated Date

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। आकाशीय बिजली से चार की मौत हो गई। जबकि छह लोग झुलस हो गए। जिले में तेज गरज के साथ मूसलधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ापुरा मरकज निवासी मुहम्मद इकराम अंसारी (28), नुरूद्दीनपुरा निवासी नसीरूद्दीन उर्फ बाबू (55) और तीन लोग शाम को चीतनाथ घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान मूसलधार बारिश शुरू होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से मुहम्मद इकराम अंसारी और नसीरूद्दीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग झुलस गए।

शादियाबाद थाना क्षेत्र के जौलहटा गांव में सूरज राजभर (10) और शिव राजभर खेत में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान तेज बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से सूरज राजभर की मौत हो गई। जबकि शिव राजभर गंभीर रूप से झुलस गया।

जमानियां के तियरी गांव की दुर्गा देवी (47) पत्नी अगरेश पाल बकरी लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान बारिश होने लगी और बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हेतिम गांव में तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से अरमान अहमद गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में बिजली की चपेट में आने से अशोक राजभर गंभीर रूप झुलस गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement