Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: गंगा में RAF जवान समेत चार लोग डूबे, तीन के शव बरामद

प्रयागराज: गंगा में RAF जवान समेत चार लोग डूबे, तीन के शव बरामद

By Rajni 

Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले में शिवकुटी थाना क्षेत्र के फाफामऊ घाट पर गंगा में स्नान करते वक्त रैपिड एक्शन फोर्स के जवान समेत चार लोग डूब गए। इनमें से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि चौथे की तलाश जारी है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

हादसे के बाद घाट पर मचा हड़कंप 

रैपिड एक्शन फोर्स जवान उमेश कुमार यादव (40), अपने बेटे विवेक राज (11), बेटी दीपशिखा (7) और पड़ोसी अभय सिंह के बेटे अभिनव (9) के साथ बुधवार सुबह गंगा में स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से चारों नदी में डूब गए। हादसे के बाद घाट पर हड़कंप मच गया।

गोताखोरों की मदद से उमेश, विवेक और अभिनव के शव बरामद कर लिए गए। जबकि दीपशिखा का की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोर दीपशिखा की तलाश कर रहे हैं।

एसीपी ने बताया कि उमेश बिहार के लखीसराय के मूल निवासी थे और यहां फाफामऊ में रहते थे। एसीपी के मुताबिक, उमेश जब अपने बेटे-बेटी के साथ गंगा में स्नान के लिए घाट जा रहे थे। तभी पड़ोसी अभय सिंह का बेटा अभिनव भी उनके साथ चलने की जिद करने लगा। अभय सिंह बिहार के परसौली के रहने वाले हैं।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement