Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में दोस्तों ने की चाकुओं से गोदकर छात्र की हत्या, पार्टी में हो गया था विवाद

लखनऊ में दोस्तों ने की चाकुओं से गोदकर छात्र की हत्या, पार्टी में हो गया था विवाद

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 12वीं के छात्र की हत्या उसके दोस्तों ने ही कर दी। दोस्तों ने उसे चाकुओं से बेरहमी से गोद दिया था। वारदात गोमतीनगर के बड़ी जुगौली रेलवे क्रासिंग इलाके में हुई।

पढ़ें :- यूपी में शिक्षकों की कमी, जेन-अल्फा का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे

19 वर्षीय 12वीं का छात्र आकाश कश्यप गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी अवनीश तिवारी के घर आयोजित पार्टी में आया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसका वहां मौजूद चार अन्य दोस्तों से विवाद हो गया।

चारों दोस्तों ने घेरकर उस पर चाकुओं से तबतक ताबड़तोड़ वार किए, जबतक आकाश अधमरा नहीं हो गया। घटना के बाद उसके दोस्त फरार हो गए। जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement