सिरसा। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने हवन-यज्ञ करवाकर कार्यक्रमों की शुरुआत की।
पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सभी ने हवन यज्ञ में आहूति डाली। 22 से 23 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तहत अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में अलग-अलग झांकियां भी लगाई गई हैं। 23 दिसंबर को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और गीता के श्लोकों का भी उच्चारण होगाl