Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छात्रा को धक्का देकर स्कूटी से गिराया फिर की छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

छात्रा को धक्का देकर स्कूटी से गिराया फिर की छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को धक्का देकर स्कूटी से गिराया फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा की प्राथमिकी पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया को लगी गोली, गिरफ्तार

जानकीपुरम थानांतर्गत इंजीनियरिंग चौराहे के समीप कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा से बाइक सवार दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की प्राथमिकी पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गुडम्बा निवासी रवि व उसके दोस्त के रूप में हुई है।

मड़ियांव गांव निवासी छात्रा अपनी स्कूटी से कोचिंग से घर लौट रही थी। इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा को धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया और मारपीट भी की। शोर मचाने पर लोग जमा हो गये। लोगों ने दोनों युवकों की धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया।

Advertisement