मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी की बोगी का कपलिंक टूट गया। जिससे उसके कई डिब्बे अलग हो गए। इसके बाद गाड़ी के लोको पायलट ने कपलिंक को जोड़ा तब जाकर आधे घंटे बाद मालगाड़ी रवाना हुई।
पढ़ें :- PM मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर का किया उद्घाटन, दिल्ली को 12200 करोड़ की दी सौगात, लोगों का सफर हुआ और आसान
मालगाड़ी सामान अनलोड करके डाउन लाइन से जा रही थी। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर कटरा कोतवाली के हयात नगर के पास कपलिंक टूट गई। लोको पायलट ने ट्रेन को रोका। इसके बाद ट्रेन के सहायक लोको पायलट और गार्ड ने उतरकर कपलिंक को जोड़ा। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि कपलिंक जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया।