Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल, कलाकारों से की बातचीत

हरियाणाः अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल, कलाकारों से की बातचीत

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आयोजित हरियाणा पैवेलियन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहुंचे। राज्यपाल ने सबसे पहले हवन यज्ञ में आहुति डाल भ्रमण कर कलाकारों से बातचीत की। वहीं भ्रमण के दौरान राज्यपाल दत्तात्रेय ने हरियाणवी खान-पान का स्वाद भी चखा।तत्पश्चात राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई कला को देख छात्रों से बातचीत भी की।

पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-

राज्यपाल दत्तात्रेय ने हरियाणवी लोक नृत्य को भी देखा। इस दौरान राज्यपाल दत्तात्रेय के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव संजीव शर्मा, निदेशक महासिंह पूनिया व जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा में प्राचीन संस्कृति परंपरा को प्रदर्शित किया गया है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा नए-नए स्टार्टअप शुरू किए गए हैं जो घरेलू वस्तुओं को और बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया है। इसी के साथ साथ यहां पर संस्कृति कला भी देखने को मिल रही है।

राज्यपाल ने कहा कि गीता महोत्सव में भारतीय संस्कृति की परंपरा और विशेषकर भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया। कर्तव्य पालन के लिए यह गीता महोत्सव पूरे विश्व में व्याप्त करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसको लेकर राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को धन्यवाद भी दिया।

पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र
Advertisement