Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. अंबाला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

अंबाला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

By HO BUREAU 

Updated Date

अंबाला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

अंबाला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अंबाला शहर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के उत्साह के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने की। हजारों की संख्या में शहरवासी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और भारत माता के जयकारों के साथ वीर शहीदों को नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- हरियाणाः रोहतक से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सांगवान ने किया नामांकन, कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी

तिरंगा यात्रा की शुरुआत मानव चौक से हुई। यहां से देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव चौक पहुंची। समापन स्थल पर असीम गोयल, मनदीप राणा सहित भाजपा नेताओं और नागरिकों ने तीनों अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग का परिणाम

पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग का परिणाम है। उन्होंने युवाओं, खासकर Gen-G से अपील की कि वे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान को समझें और उनसे प्रेरणा लें।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति भवन से बस्ती के युवा आकाश गुप्ता को मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में आयोजित तिरंगा यात्राओं का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना है। अंबाला में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने शहरवासियों के देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

पढ़ें :- हरियाणाः अंबाला कोर्ट में संदिग्ध बैग मिलने पर हड़कंप, जानें क्या था मामला

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement