हिमाचल चुनाव के बाद जल्द ही गुजरात विधानसभा चुनावों का एलान भी हो सकता है, सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग एक नंवबर को गुजरात चुनावों का एलान कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह चुनाव दो चरणों में हो सकता है.दिसंबर को पहले सप्ताह में मतदान हो सकता है.
पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’
अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक से दो दिसंबर को पहले चरण और चार से पांच दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान हो सकते हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ ही साथ गुजरात चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित किए जा सकते हैं.