Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi : दशहरा के दिन विशाल हनुमान प्रतिमा में लगी आग से मचा हड़कंप

Delhi : दशहरा के दिन विशाल हनुमान प्रतिमा में लगी आग से मचा हड़कंप

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi : दशहरा के दिन विशाल हनुमान प्रतिमा में लगी आग से मचा हड़कंप

Delhi :  नवरात्र के बाद दशहरे का पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली के झंडेवालान स्थित विशाल हनुमान जी की प्रतिमा में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है और इसको लेकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

पढ़ें :- सौरव और आशुतोष की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई, कहा - 'दोनों GEN Z नहीं...'

हनुमान प्रतिमा में आग लगने का वीडियो वायरल

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिल्ली के झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास स्थित भगवान हनुमान जी की विशाल प्रतिमा से धुआं उठता साफ नजर आ रहा है। दशहरे के दिन हुनमान प्रतिमा के सिर वाले हिस्से से काला धुआं निकलता देख आस-पास के लोग दंग रह गए। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि यह भगवान हनुमान की नाराजगी का संकेत है, जबकि इलेक्ट्रीशियन शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बता रहे हैं।

इसके दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो को देख लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कोई कह रहा है कि आज रावण जलना था, मगर हनुमान जी खुद जल गए। वहीं कोई इसे हनुमान जी की नाराजगी का संकेत बता रहा है तो कोई मान रहा है कि अपने आराध्य प्रभु श्री राम का अपमान देखकर हनुमान जी गुस्से में हैं।

Satyam Kushwah

Disclaimer

पढ़ें :- महिला आरक्षण पर मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को घेरा, कहा - 'जानबूझकर देरी...'

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement