Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा ने परिवारवाद छोड़ विकासवाद को अपनाया, पूरी दुनिया में भारत की अलग पहचान बनीः धामी

हरियाणा ने परिवारवाद छोड़ विकासवाद को अपनाया, पूरी दुनिया में भारत की अलग पहचान बनीः धामी

By HO BUREAU 

Updated Date

cm dhami

रोहतक। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रोहतक में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पुष्कर धामी ने यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार चुनाव में दो रूप जनता के सामने है। पहली भाजपा है जो देश को प्राथमिकता में रखकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल बिना रुके देश के लिए काम किया और पूरी दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री 9 दिसंबर को राजस्थान और हरियाणा का करेंगे दौरा, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के मुख्य परिसर की रखेंगे नींव

चुनाव में दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता हैं जो अपने परिवार को प्रथम मानकर काम करते हैं। कांग्रेस नेता खुद के परिवार का भला चाहते हैं, देश और जनता से उन्हें कुछ लेना-देना नहीं। पुष्कर धामी ने कहा कि मैं हरियाणा में घूमा, अलग-अलग जगहों पर गया। रोहतक में भी दौरा किया। जनता की राय और उत्साह देखकर यह पक्का है कि हरियाणा में रोहतक समेत सभी 10 लोकसभा भाजपा जीत रही है।

हरियाणा की जनता ने परिवारवाद को छोड़कर विकासवाद को अपनाया है। यही कारण है कि इस बार रोहतक लोकसभा सीट से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा दोबारा इतिहास दोहराएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। पंजाब में दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे को बुरा-भला बोलते हैं लेकिन हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement