Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, प्रॉटोकॉल का पालन करें…लोकसभा में कोरोना को लेकर बोले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, प्रॉटोकॉल का पालन करें…लोकसभा में कोरोना को लेकर बोले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Parliament Winter Session 2022 : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सदन में जारी हंगामे के बीच गुरुवार को देश में कोरोना के हालात पर बयान दिया. उन्होंने कहा, ”पिछले 3 साल में कोराना वायरस के बदलते स्वभाव ने सेहत के लिए खतरा पैदा किया.इसने हर देश को प्रभावित किया. कोरोना से कई देशों पर असर पड़ा है. चीन, जापान में कोरोना से मौतें बढ़ी हैं.केंद्र और राज्य सरकार ने साथ मिलकर 220 करोड़ वैक्सीन लगाकर कीर्तिमान हासिल किया है. जापान, साउथ कोरिया, यूएसए, फ्रांस जैसे देशों में कोविड से मौतों की संख्या बढ़ी है.”
दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं: मंडाविया

पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं. हम चीन में बढ़ते कोविड मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं. हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं. कोविड-19 के नए प्रकार की समय पर पहचान करने के लिए राज्यों को जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सलाह दी जाती है.

‘महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं’

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि, ”हमने देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों की रैंडम आरटी-पीसीआर सैंपलिंग भी शुरू कर दी है. हम महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उचित कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि, ”महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. प्रिकॉशन डोज लगाने के बाद कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए. दुश्मन समय-समय पर बदल रहा है. उसके खिलाफ लगातार लड़ाई जारी रखने की जरूरत है.”

प्रॉटोकॉल का पालन करें: मंडाविया

पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"

उन्होंने कहा कि त्योहारी और नए साल के मौसम के मद्देनजर राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे एहतियाती खुराक के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को मास्क पहनना, सैनिटाइज़र का उपयोग करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करें.

Advertisement