Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जेनेटिक बीमारी एसएमए से ग्रसित कनव की सेहत में सुधार, सीएम केजरीवाल ने की मुलाकात

जेनेटिक बीमारी एसएमए से ग्रसित कनव की सेहत में सुधार, सीएम केजरीवाल ने की मुलाकात

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेनेटिक बीमारी एसएमए से ग्रसित डेढ़ साल के कनव से मंगलवार को मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कनव के माता-पिता के साथ बातचीत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उसे जन्म से ही एसएमए नामक गंभीर बीमारी थी।

पढ़ें :- Health News : भारत में वायरल फीवर का बढ़ता खतरा, जाने उपाए और कारण...

कनव को 17.5 करोड़ के लगे इंजेक्शन

इसके चलते उसके पैरों में बिल्कुल जान नहीं थी। अगर 24 महीने के अंदर बीमारी का इलाज नहीं होता तो जान को खतरा हो सकता था। इसके लिए कनव को 17.5 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगना था, जो अमेरिका से आना था। कनव को नई ज़िंदगी देने के लिए हमारे सांसद संजीव अरोड़ा और संजय सिंह के प्रयासों और जनता के सहयोग से वो इंजेक्शन लग गया है।

अब कनव के हाथ काम करने लगे हैं और पैरों में भी सुधार है। इस दौरान पंजाब से ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और स्थानीय विधायक गुलाब सिंह भी पहुंचे थे। सीएम अरविंद केजरीवाल जेनेटिक स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (एसएमए) से ग्रसित कनव से मिलने के लिए नजफगढ़ के नंगली सकरावती स्थित उसके घर पहुंचे और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

केजरीवाल ने कहा कि कनव के माता-पिता ने इस बीमारी के इलाज के बारे में पता किया तो पता चला कि इस बीमारी का एक ही इंजेक्शन है, जिसकी कीमत 17.5 करोड़ है। यह इंजेक्शन अमेरिका से आएगा। सीएम ने कहा कि भारत में इस बीमारी के अभी तक 9 मामले आए हैं। दिल्ली में यह पहला मामला है।

पढ़ें :- राष्ट्रीय कार्यशालाः समय से पहले मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर के रोकथाम पर हुई चर्चा

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कनव के माता-पिता मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। इनके लिए 17.5 करोड का इंतजाम करना आसान नहीं था। इस पैसे के इंतजाम के लिए कनव के माता- पिता ने पंजाब से हमारे राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा से संपर्क किया।

सांसद संजीव अरोड़ा कई सारे चैरिटेबल कार्य करते हैं। इनकी कई सारी एनजीओ भी हैं। संजीव अरोडा ने लोगों से अपील कर कहा कि कनव को बचाने के लिए डोनेशन दीजिए। संजीव अरोड़ा की अपील पर बहुत सारे लोगों ने डोनेशन दिया।

Advertisement