Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कोर्ट से मिली लालू प्रसाद को राहत, विदेश जाकर जल्द करेंगे किडनी ट्रांसप्लांट

कोर्ट से मिली लालू प्रसाद को राहत, विदेश जाकर जल्द करेंगे किडनी ट्रांसप्लांट

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

New Delhi: RJD National President Lalu Yadav's health deteriorated, admitted in Delhi AIIMS

नई दिल्ली, 14 जून 2022। सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को राहत देते हुए उनके पासपोर्ट देने की अर्जी को मंजूर कर लिया है। साथ ही उन्हें पासपोर्स रिलीज करने के आदेश भी दे दिये हैं। पासपोर्ट मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव इसे रिन्यूअल करा पाएंगे। पासपोर्ट रिन्यूअल के बाद लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए डॉक्टरों से परामर्श के लिए समय लेगें। आरजेडी सुप्रीमो किडनी की समस्या से परेशान चल रहे हैं। जानकारी मिली है कि लालू प्रसाद अपनी किडनी का ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं।

पढ़ें :- भारत का चावल निर्यात मजबूत, वैश्विक फूड सिक्योरिटी में हमारी भूमिका और बढ़ी : विशेषज्ञ

लालू के वकील के मुताबिक उनको कल कोर्ट से पासपोर्ट मिल सकता है। रिन्यूअल कराने के बाद पासरपोर्ट को दोबारा कोर्ट में ही जमा कराना होगा। डॉक्टर से इलाज का समय लेने के बाद कोर्ट उन्हें पासपोर्ट सौंप देगी। इलाज करावाकर वापस आने के बाद लालू प्रसाद को अपना पासपार्ट दोबारा कोर्ट को सौंपना होगा।

सिंगापुर के डॉक्टर से हैं संपर्क

किडनी की समस्या को लेकर लालू प्रसाद यादव एक साल से सिंगापुर के डॉक्टरों से संपर्क में हैं। पिछले नवंबर से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि लालू सिंगापुर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जा सकते हैं। कुछ दिनो पहले लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी नेता आरकेसिंह से मुलाकात की थी। आरके सिंह भी सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके हैं।

डॉक्टरों ने दी किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह

पढ़ें :- चर्च पर जघन्य हमला, आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं : एस जयशंकर

दो माह पहले जब लालू प्रसाद यादव को रांची रिम्स से दिल्ली के एम्स लाया गया था, तभी डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सलाह दे दी थी। फिलहाल उनकी किडनी का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही कार्य कर रहा है। उनकी किडनी में क्रिएटिनिन स्तर एक की बजाय पांच तक पहुंच गया है। इसे नियंत्रित करने में एम्स के डॉक्टरों को लगभग एक महीने का समय लगा था।

Advertisement