Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, दोपहर होते-होते सड़कें सूनसान

मथुरा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, दोपहर होते-होते सड़कें सूनसान

By HO BUREAU 

Updated Date

roads become deserted by noon

मथुरा। यूपी के मथुरा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लू के थपेड़ों से लोग परेशान हो गए हैं। लू से लोगों का बदन जलने सा लगा है। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरस रही है। मथुरा में पारा 45 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश में मथुरा-वृंदावन सबसे गर्म रहा। लोग घरों में क़ैद हो जा रहे हैं।

पढ़ें :- UP : बीटेक की छात्रा को वार्डन ने कमरे में बंद कर पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गुरुवार को मथुरा वृंदावन सबसे गर्म रहा। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और लू से मौसम का अंदाज़ा लग जा रहा है। दोपहर होते-होते सड़कें आग उगलने लगती हैं। ज़िला चिकित्सालय में हीटस्ट्रोक के मरीज़ भी बढ़ गए हैं। सबसे अधिक बुख़ार ,खांसी ,ज़ुकाम, पेट दर्द के मरीज़ बढ़ गए।

Advertisement