Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. माता वैष्णो देवी में बर्फबारी से पारा गिरा, हेलिकॉप्टर की सेवाएं हुई बंद

माता वैष्णो देवी में बर्फबारी से पारा गिरा, हेलिकॉप्टर की सेवाएं हुई बंद

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जम्मू, 03 फरवरी। जम्मू संभाग में बुधवार रात से सुबह तक हुई बर्फबारी के कारण माता वैष्णो देवी भवन एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। बर्फबारी व हल्की बारिश के बाद त्रिकुट पर्वत पर धुंध छा गई है। मौसम खराब होने के चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने फिलहाल हेलीकाप्टर सेवा को स्थगित कर दिया है जबकि बैटरी कार व केबल कार सेवा अभी जारी है।

पढ़ें :- जम्मू में बाढ़ की तबाही: इंसान, जानवर और जीवन-यापन सब कुछ संकट में

जानकारी के अनुसार मां वैष्णो देवी भवन पर सुबह तक करीब एक से दो इंच बर्फ पड़ चुकी है। भैरो घाटी में दो से तीन इंच और त्रिकुट पर्वत पर 3 से 4 इंच बर्फबारी हो चुकी है।

श्रद्धालुओं का जोश नहीं हुआ कम

बर्फबारी व बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है परंतु देश भर से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। बारिश और बर्फबारी की परवाह किए बिना श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां के दर्शनों के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

पढ़ें :- DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा

माता के भवन में बर्फ की सफेद चादर बिछी

श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी का यह सिलसिला रात से ही शुरू हो गया था। पहले त्रिकुट पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई, जिसके बाद में भवन पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फ से ढके पहाड़ी व उनके बीच रोशनी से जगमगाता माता वैष्णो देवी का भवन स्वर्ग सा प्रतीत हो रहा था। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर हर एक पड़ाव पर गर्म कंबल व अलाव का प्रबंध कर रखा है।

अधिकारी ने बताया कि हम मौसम पर पूरा ध्यान रखे हुए हैं। दृश्यता कम होने की वजह से सुबह से ही हेलीकाप्टर सेवा को बंद रखा गया है। बैटरी कार व केबल कार सेवा जारी है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम अधिक खराब होता है तो बैटरी कार सेवा को बंद कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?
Advertisement