मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश

DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा

Desk

प्रतापगढ़ में डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने बैंकों को लंबित पत्रावलियों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए और उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

DM Shiv Sahay Awasthi
DM Shiv Sahay Awasthi
शेयर करें

प्रतापगढ़- जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा रहा।

 DM Shiv Sahay Awasthi

बैठक में डीएम ने बैंक समन्वयकों को निर्देश दिया कि बैंकों में लंबित पत्रावलियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए और नियमानुसार वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की शिकायतों को लिखित रूप में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।

 DM Shiv Sahay Awasthi

उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत अब तक 3796 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3035 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 122 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं।

 DM Shiv Sahay Awasthi

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक गोपाल शेखर झा, उपायुक्त राज्य कर वेगराज सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।

✍️ Abhishek Yadav

शेयर करें