Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 15 अगस्त को लेकर कानपुर में हाई अलर्ट, मॉल से होटल तक पुलिस की चेकिंग

15 अगस्त को लेकर कानपुर में हाई अलर्ट, मॉल से होटल तक पुलिस की चेकिंग

By HO BUREAU 

Updated Date

15 अगस्त को लेकर कानपुर में हाई अलर्ट, मॉल से होटल तक पुलिस की चेकिंग

UP News : स्वतंत्रता दिवस को लेकर कानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के प्रमुख चौराहों, होटल, मॉल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के प्रमुख मॉल में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एलआईयू टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस आयुक्त विपिन टाडा भी मौके पर मौजूद रहे।

पढ़ें :- पुलिस चौकी के पीछे चल रहा था अवैध मिनी कमेला, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस टीम ने मॉल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की जांच की। अपर पुलिस आयुक्त विपिन टाडा ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर पूरे शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही एलआईयू की टीमें भी सक्रिय हैं और होटल, पार्क तथा मॉल जैसे प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

पुलिस ने होटल, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों के संचालकों एवं लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- Kushinagar : छात्रों के विवाद में 15 वर्षीय किशोर की मौत, इलाके में तनाव

Kushagra Awasthi

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 
Advertisement