Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘खोखले चुनावी अभ्यास, पाकिस्तान का पाखंड…’, POK में चुनाव को लेकर MEA की पाक को दो टूक

‘खोखले चुनावी अभ्यास, पाकिस्तान का पाखंड…’, POK में चुनाव को लेकर MEA की पाक को दो टूक

By HO BUREAU 

Updated Date

'खोखले चुनावी अभ्यास, पाकिस्तान का पाखंड...', POK में चुनाव को लेकर MEA की पाक को दो टूक

MEA : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मंगलवार को दो विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पहले रविवार को मतदान होना था, मुजफ्फराबाद-1 और मुजफ्फराबाद-2 में विरोध प्रदर्शन और आगजनी को देखते हुए मतदान टाल दिया गया था। इसी पर ही भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान आया है।

पढ़ें :- '2019 से 2026 तक 274 भगोड़ों की वापसी...', अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस साल जून महीने से अब तक जारी दमन अभियान में कम से कम 90 नागरिकों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान की सत्ता-व्यवस्था ने जनता के असंतोष का जवाब गोलियों, संचार बंदी, धमकी और दमन से दिया है और अब एक खोखले चुनावी अभ्यास के माध्यम से वैधता का भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और विश्व समुदाय को मानवाधिकारों पर पाकिस्तान के पाखंडपूर्ण उपदेशों के इस खोखले मुखौटे के पार असलियत को देखना चाहिए।

‘खोखली कवायदें असलियत को छिपा नहीं सकती…’

भारत ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में यह तथाकथित स्थानीय चुनाव पूरी तरह से सिर्फ एक दिखावा है। वास्तविक स्थिति तो वहां हो रहे जन-प्रदर्शनों और पाकिस्तानी बलों की तरफ से की जा रही निर्मम हत्याओं की है और इस तरह की खोखली कवायदें असलियत को छिपा नहीं सकती हैं।

यह भी पढ़ें : ‘एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे…’, ‘बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु’ वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और म्यांमार के बीच कुछ सीमाई हिस्सों का निर्धारण अभी बाकी है और इन पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। इसके साथ ही कार्यक्रम में शेख हसीना के संबोधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह निजी आयोजन है। सरकार का उससे कोई संबंध नहीं है और न ही वह वहां व्यक्त किए जाने वाले विचारों का समर्थन करती है।

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव

आगे भारत ने दो भारतीय नागरिकों के लापता होने पर कहा कि जहाज पर चार भारतीय सवार थे। इनमें से दो सुरक्षित हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं। घटना के बाद से भारतीय दूतावास यूक्रेन और रोमानिया के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है।

नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

पढ़ें :- बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा धमाका, बीजेपी का अभेद्य किला कैसे ढहा? जानिए जीत के 5 सबसे बड़े फैक्टर

 

 

 

 

 

 

पढ़ें :- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, सवाल पूछने पर मची धक्का-मुक्की; सांसद बोले- 'मुझे खत्म करने की साजिश'
Advertisement