लखनऊ। होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे और SDM ज्योति मौर्य प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद शासन की नींद टूटी है। इस मामले में शासन ने होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर दिया है।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
बताया जा रहा है कि SDM ज्योति मौर्या के मामले में पंचायतराज विभाग में कार्यरत उसके सफाईकर्मी पति आलोक को धमकी देने की बात सामने आई थी। आलोक ने धमकी देने का आरोप मनीष दुबे पर लगाया था। जांच में यह आरोप सही पाया गया है। वहीं एक महिला होमगार्ड की शिकायत की भी जांच पूरी हो गई। दोनों ही मामलों में जल्द ही एफआईआर हो सकती है।
शासन से इसके लिए अनुमति मांगी गई है। दरअसल, आलोक नाम के शख्स ने आरोप लगाया था कि उसकी एसडीएम पत्नी ज्योति मौर्या और मनीष दुबे एक-दूसरे के रिलेशन में हैं। वह इसका विरोध कर रहा है। जिसके चलते उसकी हत्या हो सकती है।
जांच में सही पाई गई काल रिकार्डिंग
इस मामले में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में आलोक ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा आलोक की तरफ से होमगार्ड मुख्यालय में भी शिकायत की गई थी। शिकायत के साथ सबूत के तौर पर मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी सौंपी गई थी। जिसके बाद विभाग की तरफ से जांच में मामला सही पाया गया है।