हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। जिससे कई घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने से लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ। आग लगते ही वस्ती में कोहराम मच गया। घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कटरी बिलुही जरैला का है। दमकल व ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरैला निवासी चरन सिंह के घर में शॉर्टसर्किट से बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास के कमलेश, भूप सिंह, अमित कुमार, गौरी शंकर, गंगा देवी, सुनील कुमार और महेंद्र पाल के घर में आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से किसा तरह आग पर काबू पाया।पीड़ितों के घर में रखे जेवरात, कपड़े व नगदी सहित लगभग लाखों रुपये मूल्य का नुकसान हो गया है।